पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा आंतरिक सर्वे करा कर विधानसभा चुनाव में करेगी समर्थन पर विचार

दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल की अध्यक्षता में बंदरजोरी स्थित उनके आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें जातिगत जनगणना, आबादी के अनुपात में आरक्षण, छात्रों के लिए छात्रावास, और दुमका जिले में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य होने जैसे मुद्दों पर अब तक किसी गठबंधन दल द्वारा ठोस कदम न उठाने पर चिंता जताई गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मोर्चा के सदस्य दुमका जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सर्वे करेंगे, और समान विचारधारा वाले दलों या पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर सक्रिय प्रत्याशियों को समर्थन देने पर विचार करेंगे। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर 7 नवंबर को केंद्रीय कमेटी की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक में केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जयसवाल, बुद्धिजीवी मंच के शिवनारायण दर्वे, कोषाध्यक्ष अजित मांझी, जयकांत जायसवाल, पवित्र कुमार मंडल, रमेश प्रसाद साह सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/push