
जामा प्रखंड अंतर्गत माहरो चौक स्थित भाजपा कार्यकर्ता हिरालाल मंडल के आवास पर जामा विधनसभा भाजपा चुनाव संचालन समिति का बैठक जिलाध्यक्ष गौरवकांत के अध्यक्षता में आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य से झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू उपस्थित थे। बैठक में समिति को संबोधित करते हुए प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ईमानदारी से लगन और मेहनत के साथ चुनाव मैदान में लग जाय। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दिन-रात प्रत्याशी को जिताने के काम में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधन की बारीकियों के बारे में विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। गहन मंथन और पदाधिकारियों से हुई चर्चा किया गया। उन्होंने हम सभी को मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। मौके पर विधनसभा प्रभारी सीताराम पाठक, प्रवासी विधायक कमलाकांत हांसदा, प्रवासी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तौमर, विधनसभा संयोजक राजू पुजहर, मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे, नवलकिशोर मांझी, महेन्द्र मंडल, दुर्योधन राय, संचालन समिति के इंद्रकांत यादव, जितलाल राय, रूपेश म़डल, कालेश्वर लायक, रमेश मुर्मू, विमल मरांडी, सिंकदर यादव, मुन्ना, विनय यादव, प्रदीप कुमार दर्वे, नलिन मंडल, संतोष साह, रामफल लायक, रामयश कुमार, रंजीत कुंवर, हिरालाल मंडल, कृष्णा मंडल, शक्ति दर्वे, रमेश मंडल, गोपीनाथ दत्ता आदि मौजूद थे।
