
रांची। झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा श्रीमती सीता सोरेन के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और मंत्री अंसारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका जूही, सीमा शर्मा, रेणु तिर्की, नीलम चौधरी और अशोक बड़ाइक शामिल थे। भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से अनुरोध किया कि जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी पर सख्त कदम उठाए जाएं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w2cg
