जामा प्रखंड में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

img-20240913-wa00445427352011519004874.jpg

जामा प्रखंड के छैलापाथर एवं चिगलपहाडी पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाइक, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण हेम्बरम, युवा मोर्चा जिला सचिव सह मुखिया कमीशन सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के स्टॉल द्वारा गर्भवती महिलाओं को फलों एवं हरी सब्जी की टोकरी देकर गोद भराई की रस्म निभाई गई। साथ ही छह माह से ऊपर के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया।

प्रखंड प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू ने लोगों से कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन जरूर करें ताकि सभी सरकार की जनकल्याणकारी योजना धरातल पर पहुंच सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k6x3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *