झारखंड विधानसभा चुनाव: सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का ऐलान, नामांकन तक हो सकते हैं बदलाव

18 Oct 2024

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आजसू सहित एनडीए गठबंधन ने सीट शेयरिंग की जानकारी दी है, लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने 68-10-2-1 के फॉर्मूले पर सहमति जताई। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर, जदयू 2 सीटों पर, और लोजपा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

आजसू को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर सीटें दी गई हैं, जबकि जदयू को पश्चिमी सिंहभूम और तमाड़, और लोजपा को चतरा सीट मिली है।

हालांकि, झारखंड की जनता को उम्मीद थी कि प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी, लेकिन एनडीए गठबंधन ने सिर्फ सीट शेयरिंग की जानकारी दी है। भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नामांकन के अंतिम समय तक सीट शेयरिंग में बदलाव संभव है, और प्रत्याशी भी अंतिम समय में बदले जा सकते हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a841

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *