भाजपा का दावा: झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

05 May 2024_Bjp

दुमका। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि दुमका लोक सभा के लिये झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के गृह क्षेत्र में बड़तल्ला पंचायत ,झिकरा पंचायत ,धावाडंगाल पंचायत, अस्तजोड़ा पंचायत के सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ भारतीय जनता पार्टी में योगदान कर लिया। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी सैकड़ों की संख्या 51 बताया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीता सोरेन एंव लोकसभा प्रभारी राज पालिवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष गौरवकान्त एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पारितोष सोरेन ने महिलाओं को भाजपा में योगदान कराया है।
मीडिया में खबरें आयी थी नलिन सोरेन के क्षेत्र में उन्होंने काफी काम किया है उसके बाद से भाजपा का ध्यान काठीकुंड की ओर गया है भाजपा और झामुमो को लेकर यह दौर चलता रहेगा क्योकि लोक सभा चुनाव की तैयारी दोनों पार्टिया कर रही है और एक दूसरे के कार्यकर्ताओं और वोटरों का अपनी ओर करने का दावा करते नजर आएंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u0yp