भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

BJP_mahila morcha

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने की। इस कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं, जबकि झारखंड चुनाव प्रभारी लाजवंती झा और डॉ. पदमा विशेष अतिथि रहीं।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। अपराध, दुष्कर्म, और अत्याचार आम हो गए हैं। ठगबंधन की निठल्ली सरकार ने पिछले पाँच वर्षों में आधी आबादी को केवल ठगा है। रोटी, माटी और बेटी—सब असुरक्षित हैं।”

वनाथी श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा को सशक्त बताया और कहा कि मोर्चा झारखंड सरकार की विफलताओं और भ्रष्ट इरादों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कई महिलाएं भाजपा से जुड़ रही हैं, जो राजनीति में महिलाओं की बढ़ती रुचि का संकेत है। उन्होंने महिलाओं से अधिक सक्रिय होकर भाजपा सरकार को सत्ता में लाने का आह्वान किया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा, “सभी बहनों को मिलकर संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफल बनाना है। मिलकर काम करने से हम अवश्य सफल होंगे। हमारी बहनें घर-घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी।”

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा सिंह और रेनू तिर्की ने संचालन किया, जबकि उपाध्यक्ष बबिता झा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर अन्य महिला नेता भी उपस्थित रहीं और झारखंड में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इसके बाद, वनाथी श्रीनिवासन ने युवराज पैलेस में महिला बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में महिलाएं सशक्त और समृद्ध हुई हैं, और यह महिलाओं का कारवां इस सशक्तिकरण का प्रतीक है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sqio

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *