राष्ट्रीय जनता दल को विकल्प के रूप में देख रही है देश की जनता: प्रवीर

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को शहर के केवी वाटिका में जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी का ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि आज देश भर में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है गरीब गुरबों का जीना मुहाल हो गया है फिर भी केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनहीन बनी हुई है। दुमका जिला में राजद का संगठन काफी तेजी से मजबूत हो रहा है। आम लोग राजद को एक विकल्प के रूप में देख रहा है।  राजद उस पर खरा उतरने के लिए जीत और मेहनत कर रहा है।

RjD 1

प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना गरीब गुरबा, शोषित पीड़ित, दलित समाज, पिछड़े, अल्पसंख्यकों आदिवासियों और वंचित समाज को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए किया गया था। पिछले 27 वर्षों में राजद ने काफी उतार-चढ़ाव के बाद भी अपने उद्देश्यों की पूर्ति में काफी हद तक सफल रही है। लाख बाधाओं के बाद भी पार्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों की ओर पार्टी अग्रसर है। युवा नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का संगठन पूरे देश भर में मजबूत हो रहा है।प्रदेश सचिव जयकांत कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लिए हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कभी सिद्धांत से समझौता नहीं किया है। दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा में लाने एवं जन मुद्दों को लेकर मुखर होकर आंदोलन करने की वजह पार्टी की अपनी एक अलग पहचान है। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने कहा कि राजद ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को बराबरी का अधिकार और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत के आम नागरिकों को समानता का अधिकार दिया है। परंतु आज वंचित तबके के लोग बाबा साहब के सिद्धांत से अनभिज्ञ हैं। लोगों को अपने हक और अधिकार की जानकारी नहीं होने से शोषण के शिकार हो रहे हैं। 

RjD 2

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा व जयकांत कुमार, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा, अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, क्रीडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला सचिव ललित यादव, दुमका नगर अध्यक्ष कंचन यादव, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, नगर सचिव डोलान्ड, मानिक पंडित, शेष यादव, संतोष मंडल, अनिल पंडित, निरंजन पंडित, भीम पंडित, शिवधन मुर्मू, संदीप किस्कू, राजेश हांसदा, बबलू मरांडी, रामकिशोर टूडू, बसंत हांसदा, सोहन हेम्ब्रम, पीयूष मरांडी राजा हेम्बम, सुमित टुडू, मैनेजर मुर्मू, शिवा हांसदा,  निर्मल पंडित, महाराम हेम्ब्रम, अनिल मरांडी, अनिल राऊत, राजू मरांडी, प्रकाश कुमार, सोमलाल मुर्मू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

RjD 3

पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, घरेलू उपयोग के सामानों एवं पेट्रोलियम पदार्थों के बेतहाशा मूल्यवृद्धि को वापस लेने, जरमुंडी को अनुमंडल का दर्जा देने, दुमका में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने सहित कई प्रस्ताव शामिल है। राजद ने शहर में गिरती विधि व्यवस्था और आए दिन हो रही चोरी और छिनतई की घटना पर चिंता व्यक्त किया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w5fd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *