लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Election 2024

नई दिल्ली  

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के तहत आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन क्षेत्रों में मतदान 1 जून, 2024 को होगा। इस चरण के लिए 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 954 नामांकन वैध पाए गए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 थी।

इस चरण में सबसे अधिक नामांकन पंजाब में दाखिल किए गए, जहां 13 संसदीय क्षेत्रों से 598 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय क्षेत्रों से 495 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बिहार के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 73 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि पंजाब के लुधियाना संसदीय क्षेत्र से 70 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

7वें चरण में एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/srdu