तीरंदाजी में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की स्वीटी किस्कु का राज्य टीम में चयन

दुमका। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एकलव्य माँडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 (ईएमआरएस स्पोर्ट्स मीट 2022-23) का शनिवार को कमारदुधानी स्थित आर्चरी एकेडमी में समापन हो गया। शूटिंग और आर्चरी में दुमका के एकलव्य मॉडल विद्यालय काठीजोरिया की छात्राओं ने सटीक निशाना साध कर राज्य स्तरीय टीम में जगह बना ली है। तीरंदाजी में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की स्वीटी किस्कु ने टार्गेट पर सटीक निशाना लगा कर राज्य टीम में अपनी जगह बना ली। स्वीटी किस्कु इससे पूर्व आर्चरी के नेशनल चौम्पियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है। शूटिंग में एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने अन्य तीनों जिले की छात्राओं को बाहर कर दिया। शूटिंग में एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की सेवेनशीला मुर्मू प्रथम, सुप्रीया हांसदा द्वितीय और लक्ष्मी मुर्मू तृतीय स्थान पर रही। टेबुल टेनिस में गोड्डा तो शतरंज में पश्चिमी सिंहभूम की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 

12 S1

वहीं बैडमिंटन में भी इन्ही दोनों जिले की खिलाड़ी हावी रही। टेबुल टेनिस में सबीरा टुडू विजेता और अंजली मराण्डी उप विजेता रही। शतरंज के अंडर-14 मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम की अनिशा बांदरा को पराजित कर लोहरदगा की चांदनी विजेता बनी। अंडर-19 मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम की गुमी टुडू ने अपने ही स्कूल की रोजमेरी हांसदा को मात दे दी। बैडमिंटन के अंडर-14 वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम की सावित्री हांसदा विजेता और ज्योरी हैबिरा उप विजेता रही। अंडर-19 वर्ग में गोडडा की पार्वती मराण्डी विजेता और मिनी बास्की उप विजेता रही। योग के मुकाबले में अंडर-14 वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम की सुनीरा सोय और शंकरी सिंह कुमरिया ने क्रमशः पहला और दूसरा जबकि लोहरदगा की सोनाली उरांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम की लवली कायन प्रथम, दुमका की अनिरा बेसरा द्वितीय और लोहरदगा की भगमनी तिर्की तृतीय रहीं। समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने कहा कि पिछले तीन दिनों में राज्य के एकलव्य विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने खेल के मैदान पर काफी पसीना बहाया है। 

12 S2

उनके प्रदर्शन के आधार पर झारखण्ड टीम का चयन कर लिया गया है। एकलव्य विद्यालय की राज्य स्तरीय टीम 17 से 22 दिसम्बर तक आध्र प्रदेश के गुंटुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकलव्य माँडल आवासीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में हिस्सा लेंगे और उन्हें पूरा यकीन हैं कि वहा से झारखण्ड की टीम कई सारे मैडल और ट्रॉफी जीत कर वापस लौटेगी। लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने कहा कि झारखण्ड में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों को जब भी मैदान में उतारा गया है, उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

12 S3

समापन समारोह को सेवा के प्रदीप्त मुखर्जी, जिला तीरंदाजी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ईन्जीनीयर कृष्ण नंदन, दुमका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव मनोज कुमार घोष, लायंस क्लब दुमका के अध्यक्ष पवन केसरी, जनसंपर्क पदाधिकारी रमण कुमार वर्मा ने भी संबोधित और विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर टेक्निकल आफिसियल मुकेश कुमार, एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया के शिक्षक रजनीश सिंह, अनादी गोराई, रंजु कुमारी, रिंकी ठाकुर, पवन कुमार आदि भी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/56xe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *