दुमका। शहर के एटीएम ग्राउंड में पूर्व क्रिकेटर प्रवीर सेनगुप्ता गुप्ता उर्फ़ उजू दा को बुधवार को क्रिकेटरों एवं दुमका जिला के खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संजय तिवारी ने बताया कि जब भी उनसे चर्चा होती थी तो क्रिकेट को लेकर कैसे बढ़िया कराया जाए उस पर बात करते थे। पूर्व में कई अवसर पर फाइनल मुकाबले में अंपायरिंग करके भी उन्होंने क्रिकेट को अपने अंदर जिंदा रखा था। ‘उजू’ दा काफी मिलनसार और शालिन व्यक्तित्व के मालिक थे। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, नसीम खान, चंद्र किशोर सिंहविश्वजीत चटर्जी, अमित रंगराजन, उमेश राउत, रोहित तिवारी, कुमार पाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखा और उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।