दुमका। दुमका के क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन है द्य आज दुमका के ही एल. ए. जे. कैंप क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी चौतन्य वीर का चयन झारखंड के अंडर-16 क्रिकेट टीम में हो गया है । झारखंड की अंडर -16 की टीम 1 दिसंबर से नागपुर में आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में खेलने जा रही है। दुमका से आज तक कोई भी खिलाड़ी अब तक राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाया है, ऐसे में चौतन्य वीर का चयन दुमका के क्रिकेट के लिए संजीवनी का काम करेगी। इससे पहले भी चौतन्य वीर का चयन झारखंड क्रिकेट एकेडमी के अंडर -14 के लिए 2019 में हो चुका है। वह 9 वर्ष की उम्र से ही अपने कोच अमित रंगराजन के देखरेख में निरंतर क्रिकेट के गुर सीख रहे है और अभ्यास करते रहे और इसी वर्ष झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -16 प्रतियोगिता में सिमडेगा के विरुद्ध शानदार शतक भी लगाया था। चौतन्य वीर के दादाजी श्री वीरभद्र पांडे आर मित्रा स्कूल देवघर के सेवानिवृत्त प्राचार्य रहे हैं जबकि उनके पिताजी श्री कुमार गौरव सरकारी शिक्षक है और माता चंदा पांडे गृहणी है। चौतन्य वीर के चयन में उनके पूर्व के विद्यालय ग्रीन माउंट अकादमी के सचिव श्री करुण कुमार राय का भी योगदान भुलाया नहीं जा सकता ,उन्होंने ही अपने विद्यालय के जामा शाखा में टर्फ विकेट का निर्माण कराया था और 2007 ज् -20 विश्व कप के विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री आर पी सिंह के द्वारा उद्घाटन करवाया था । जो चौतन्य वीर के अभ्यास में मिल का पत्थर साबित हुआ ।
उनके चयन से एल. ए. जे. कैंप क्रिकेट अकादमी एवं दुमका के उनके साथी खिलाड़ी काफी उत्साहित है और अब उन्हें भी लग रहा है कि अब शुरुआत हो चुकी है और आगे भी दुमका सेऔर भी खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चौतन्य वीर के कोच अमित रंगराजन अपने शिष्य के इस उपलब्धि से काफी खुश हैं और उन्होंने बताया कि चौतन्य वीर बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है और उनके अकादमी में और भी बहुत से खिलाड़ी हैं जो बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं जो आगे चलकर चौतन्य के चयन से प्रेरित होकर निरंतर अभ्यास करते रहेंगे और आगे चलकर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में चौतन्य वीर जिला स्कूल दुमका में पढ़ते हैं उनके चयन से जिला स्कूल दुमका के शिक्षक और साथी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं तमाम पदाधिकारियों के तरफ से भी चौतन्य वीर को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है साथ ही यह आशा भी की है कि वह आगे चलकर और भी नई उपलब्धियों को हासिल करें।