मोनालिसा को मिला जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न अवॉर्ड

IMG-20230103-WA0093
गोड्डा। नेटबॉल की चर्चित खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी को मंगलवार को रांची में जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया। राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने मोनालिसा को पुरस्कार प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि मोनालिसा कुमारी ने नेट बॉल की स्थानीय टीम को एक नया आयाम दिया है। राष्ट्रीय स्तर की चर्चित नेटबॉल खिलाड़ी मोनालिसा के अथक प्रयास से गोड्डा की नेटबॉल टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करती है।
जिला नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने कहा है कि जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न अवॉर्ड मोनालिसा कुमारी को मिला, जो कि इस जिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि रांची स्थित सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह में अनेक दिग्गज एवं महान खिलाड़ी आए हुए थे। समारोह में सबसे पहला अवार्ड मोनालिसा को मिला। इस खेल प्रतिभा के सम्मान में बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय के गांधी मैदान स्थित अशोक स्तंभ पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hmjw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *