27 जुलाई 2024, दुमका: डॉ. कलानंद ठाकुर को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग का नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. ठाकुर ने अपने शैक्षणिक करियर की शुरुआत 2008 में गोड्डा कॉलेज, गोड्डा में सहायक प्राध्यापक के रूप में की थी। उसी वर्ष अगस्त में, उन्होंने संताल परगना महाविद्यालय, दुमका के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया।
वर्ष 2024 से वे संताल परगना महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। डॉ. ठाकुर ने मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है, बिहार इलीजेबली टेस्ट उत्तीर्ण किया है, और विद्यावाचस्पति (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है।
उनकी नियुक्ति पर कई प्रमुख व्यक्तियों ने बधाई दी है, जिनमें निर्वतमान विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह, राकेश कुमार दास, हुडिंग मरांडी, और नवीन कुमार शामिल हैं।