आदिवासी शिक्षक संघ ने एसकेएमयू प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

SKMU_teacher

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय आदिवासी शिक्षक संघ की बैठक स्कमुटा के महासचिव डॉ संतोष कुमार शील की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अंगीभूत महाविद्यालय तथा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षक शामिल हुए। महासचिव डा शील ने बताया कि अमर आर्चर टुडू के जीवन और मृत्यु से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर जिम्मेदार पदाधिकारी कार्य करने की शैली तथा आदिवासियों के प्रति द्वेष भावना सामने आयी है। शिक्षकों नें एकजुटता के साथ अपने आक्रोष को व्यक्त किया है। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय आदिवासी शिक्षक संघ एवं स्कमुटा इस मुद्दों को सर्वाेच्च न्याययिक तथा सामाजिक संस्थानों में भी उठाएगा। संघ ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय को चेतावनी दी है दोषी कर्मचारी एवं पदाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करें और अमर को उसका लाभ दिलाये अन्यथा लोकतांत्रिक आंदोलन के लिये प्राध्यापक विवश है। इस बैठक में डॉ सुजीत कुमार सोरेन, डॉ अंजुला मुर्मू, डॉ मेरी मार्गरेट टुडू, डॉ ईश्वर मरांडी, डॉ धर्मेंद्र सोरेन आदि शामिल हुए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cdic