आदिवासी शोधार्थियों को परेशान कर रही है सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय : डा अंजुला

आदिवासी शोधार्थियों को परेशान कर रही है सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय प्रशासन: डा अंजुला

दुमका। दुमका के बास्की चौक में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ट्राइबल टीचर्स एसोसिएशन की बैठक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अंजुला मुर्मू की अध्यक्षता में हुई।             बैठक का संचालन संगठन के महासचिव डॉ सुजीत सोरेन ने किया। बैठक में विषय प्रवेश संगठन के उपाध्यक्ष डॉ मेरी मार्ग्रेट टुडू ने कराया और संगठन के उद्देश्य को विस्तारपूर्वक डॉ सुशील टुडू ने रखा। 

             संगठन को विस्तारित करते हुए संरक्षक के रूप में डॉ शर्मिला सोरेन को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय में संगठन विस्तार किया गया। 

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा से अध्यक्ष के रूप में डॉ अनमोल अमर बाबा, सचिव के रूप में प्रो. पीजुस माल पहाड़िया को चुना गया। 

केकेएम कॉलेज पाकुड़ के लिए अध्यक्ष के रूप में डॉ इन्दजीत उरांव और सचिव के रूप में प्रो धर्मेंद्र सोरेन को चुना गया। एसपी कॉलेज दुमका से अध्यक्ष के रूप में डॉ सुमित्रा हेम्ब्रम और सचिव प्रो सुनील बेसरा को बनाया गया।

एसपीएम कॉलेज दुमका से अध्यक्ष के रूप में ज्योत्सना बा और सचिव के रूप में प्रेमलता मुर्मू को बनाया गया। अनुबंध संघ से अध्यक्ष प्रो जोगेन्द्र मुर्मू और नीड बेस्ड से अध्यक्ष के रूप में डॉ अविनाश हांसदा को बनाया गया।  बैठक में संरक्षक डॉ शर्मिला सोरेन ने कहा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में ट्राइबल टीचर्स एसोसिएशन की जरूरत महसूस हो रही थी और आज इसको अंतिम रूप दिया गया है। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं इसका सफलतापूर्वक निर्वाहन करूंगी। 

          संगठन के अध्यक्ष डॉ अंजुला मुर्मू ने कहा कि यह संगठन शक्रिय रूप से काम करेगी और इसके लिए संगठन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय के अंतर्गत यहां के आदिवासी शिक्षक, आदिवासी छात्र, आदिवासी कर्मचारी विभिन्न प्रकार के समास्याओं से जुझ रहे हैं। रिसर्च के क्षेत्र में आदिवासी शोधार्थी को बेवजह परेशान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता है। षड्यंत्र के तहत यहां के लोगों को शैक्षाणिक क्षेत्र में पीछे धकेलने का साजिश रची जाती है। इसके खिलाफ सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय आदिवासी शिक्षक संघ योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।

    बैठक में डॉ ईश्वर मराण्डी, डॉ होलिका मराण्डी, डॉ प्रतिभा मराण्डी, डॉ सुशीला हांसदा, डॉ केबी टोप्पो, डॉ अजय राय खालखो, डॉ रीना नीलिमा लाकड़ा, डॉ श्वेता मराण्डी, प्रो प्रिती किरण हांसदा, डॉ दशरथ सिंह नाग, प्रो सनोज स्टेफन सोरेन आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vogg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *