एसकेएमयू: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन 24 से

19 June 2023

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए शोर्टलिस्टेड अभियार्थियों की सूची और विषयवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि जारी कर दिया। चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 से 30 मई के बीच दुमका में स्थित विश्ववद्यिालय मुख्यालय में होगी। सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय ने कुल 273 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए 5 मार्च को एक विज्ञापन प्रकाशित किया था. विज्ञापन के तहत 6 से 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन चांसलर पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया था। विभिन्न विषयों में कुल 2977 आवेदकों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय ने 273 पदों को भरने के लिये 5 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया है और उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विश्वविद्यालय बुलाया है। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग, राँची द्वारा अधिसूचित यूजीसी नियमावली 2018 के अनुसार उक्त डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उपस्थित आवेदकों में से तीन गुना आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
इन तिथियों को इन विषयों का डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन
24 मई संथाली, संस्कृत, उर्दू, बंगाली,जियोग्राफी, बॉटनी, जूलॉजी, साइकोलॉजी
 25 मई कॉमर्स
 26 मई हिंदी
 27 मई केमिस्ट्री और फिजिक्स
 28मई गणित और इतिहास
 29 मई सोशियोलॉजी और इकोनॉमिक्स
 30 मई अंग्रेजी

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/phrj