एसकेएमयू ने मनोनीत किया 15 संबद्ध कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

19 June 2023

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने सोमवार को 15 संबद्ध कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है। इन कॉलेजों में एएन कॉलेज दुमका, शिकारीपाड़ा कॉलेज, भागवत झा आजाद कॉलेज कुंडहित, डिग्री कॉलेज नाला, जामताड़ा संध्या महिला कॉलेज, डॉ जेएम कॉलेज जसीडीह, महिला कॉलेज गोड्डा, बीएसए कॉलेज बरहरवा, एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज पथरगामा, बीएलएनएल बोहरा कॉलेज राजमहल, मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर, जेजे डिग्री कॉलेज मिहिजाम, संत जेवियर्स कॉलेज दुमका, एमएकेए डिग्री कॉलेज गोड्डा और एसएसजेजे डिग्री कॉलेज बोरियो शामिल हैं।

सभी मनोनीत प्रतिनिधि संबंधित कॉलेज के शासी निकाय की बैठक में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की सूची:

1. एएन कॉलेज दुमका: डॉ अजय कुमार सिन्हा, सहायक प्राध्यापक, स्नातकोतर राजनीति विभाग एवं विश्वविद्यालय के जन सूचना पदाधिकारी

2. शिकारीपाड़ा कॉलेज: डॉ सुमित्रा हेम्ब्रोम, सहायक प्राध्यापक, एसपी कॉलेज दुमका

3. भगवत झा आजाद कॉलेज कुंडहित: डॉ सुचिता कुमारी, प्रभारी प्रचार्या, आरडीबीएम कॉलेज, देवघर

4. डिग्री कॉलेज नाला: डॉ अजय खालको, सहायक प्राध्यापक, जामताड़ा कॉलेज

5. जामताड़ा संध्या महिला कॉलेज: डॉ कौशल कुमार, प्रभारी प्रचार्य, जामताड़ा कॉलेज

6. डॉ जेएम कॉलेज जसीडिह: डॉ रणजीत कुमार झा, सहायक प्राध्यापक, देवघर कॉलेज

7. महिला कॉलेज गोड्डा: संजोय प्रियंवद, सहायक प्राध्यापक, गोड्डा कॉलेज

8. बीएसए कॉलेज बरहरवा: डॉ एस पी लोहरा, सहायक प्राध्यापक, के के एम कॉलेज पाकुड़

9. एसबीएसएसपीएसजे कॉलेज पथरगामा: डॉ राहुल संतोष, प्रभारी प्रचार्य, मॉडल कॉलेज महगामा

10. बीएलएनएल बोहरा कॉलेज राजमहल: डॉ रणजीत कुमार सिंह, प्रभारी प्रचार्य, मॉडल कॉलेज राजमहल

11. मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर: डॉ राजेश कुमार यादव, प्रभारी विभागाध्यक्ष, स्नातकोतर भौतिकी विभाग

12. जेजे डिग्री कॉलेज मिहिजाम: डॉ महादेव चन्द्र यादव, सहायक प्राध्यापक, जामताड़ा कॉलेज

13. सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका: डॉ सुजीत सोरेन, प्रभारी विभागाध्यक्ष, स्नातकोतर समाजशास्त्र विभाग

14. एमएकेए डिग्री कॉलेज गोड्डा: डॉ रंजन कुमार, सहायक प्राध्यापक, गोड्डा कॉलेज गोड्डा

15. एसएसजेजे डिग्री कॉलेज बोरियो: डॉ प्रमोद दास, सहायक प्राध्यापक, साहेबगंज कॉलेज साहेबगंज

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vp7g