संताल परगना कॉलेज, दुमका के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा को इंटरमीडिएट का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव ने की है। डॉ. शर्मा को यह जिम्मेदारी असिस्टेंट अकादमिक डीन और नैक कोऑर्डिनेटर के पदों के अतिरिक्त दी गई है।
इससे पहले यह पद डॉ. शंभु कुमार सिंह ने सफलतापूर्वक निभाया था। उम्मीद जताई जा रही है कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में न केवल नियमित कक्षाओं का संचालन होगा, बल्कि कॉलेज में एक बेहतर शैक्षणिक और स्वस्थ वातावरण का भी निर्माण होगा।
इस नियुक्ति पर कॉलेज के जैक कर्मियों और शिक्षकों ने डॉ. शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कॉलेज के प्रमुख शिक्षकों, जिनमें डॉ. काशीनाथ झा, डॉ. वेद प्रकाश सहाय, डॉ. हिमांशु डुंगडुंग, डॉ. सुमित्रा हेंब्रम, डॉ. कुमार पियूष, डॉ. पूनम बिंझा, डॉ. कुमार सौरभ, और डॉ. रवि शंकर शामिल हैं, ने विशेष रूप से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।