नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अगले सप्ताह से

19 June 2023

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली प्रक्रिया का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अगले सप्ताह में शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने कुल 273 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए 5 मार्च को एक विज्ञापन प्रकाशित किया था जिसके विरूद्ध कुल 2977 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विश्वविद्यालय ने आवेदकों के एकेडमिक स्कोर निर्धारित कर विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर आपति के लिए अपलोड किया कर दिया था। अब डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया की जाएगी और यह प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगा। सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय के जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक दास ने बताया कि वेबसाइट पर शोर्टलिस्ट हुए आवेदकों की सूची और विषयवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि प्रकाशित कर दी जाएगी। यहाँ बता दें उक्त बहाली विश्ववद्यिालय द्वारा राजभवन और झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनिकी शिक्षा विभाग से प्राप्त आदेश के आलोक में की जा रही है।
इस बहाली पक्रिया को लेकर कई तरह के चर्चाएं हो रही है कि यदि यह बहाली प्रक्रिया जल्दी पूरी नहीं हुई तो कही झारखंड सरकार के जेपीएससी की बहाली पक्रिया शुरू ने हो जाए और इस प्रक्रिया से बहाल होकर आने वाले अभ्यर्थियों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। .

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ueqc