वीसी से केन्द्रीय पुस्तकालय में पेयजल की उपलब्ध कराने की मांग

SKMU 01 Aug 2023

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति डॉ विमल प्रसाद सिंह से मिलकर सभी महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। अभाविप के प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख मनोज सोरेन ने बताया कि अभाविप ने पूर्व में भी बीएड का बढ़ा हुआ फीस वापस करने के लिये आंदोलन किया था उसके बाद विश्वविद्यालय ने फी कम कर दिया था। 

अभाविप ने प्रभारी कुलपति को ज्ञापन देकर केंद्रीय पुस्तकालय दुमका में पीने योग्य पानी की व्यवस्था करने की मांग की है केन्द्रीय पुस्तकालय में लंबे समय से मोटर खराब है पीने और शौचालय में पानी नहीं है। बीसीए एवं एमसीएम में सुविधा एवं शिक्षक बहाल करने की मांग। केकेएम कॉलेज पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई शुरू करने जैसी मांग शामिल है। जामताड़ा महाविद्यालय में बने परीक्षा भवन का जांच कराने की मांगे की गयी है। 

प्रतिनिधि मंडल में अभाविप के प्रदेश सह मंत्री सौरभ झा, विश्वविधालय संयोजक बमभोला उपाध्याय, प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख मनोज सोरेन, विभाग संगठन मंत्री देवघर उपेंद्र भरत, विभाग संगठन मंत्री दुमका हिमांशु दुबे, जिला संगठन मंत्री धनंजय साहा, पाकुड़ जिला संयोजक गुंजन तिवारी आदि शामिल थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/prf2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *