एसकेएमयू : पांच परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि जारी

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने पांच परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि और एक परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। जिन परीक्षाओं की परीक्षा तिथि घोषित की गई है उनमें एमएड सेमेस्टर-4, बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर-3 और बीसीए सेमेस्टर-4 शामिल हैं। ये परीक्षाएं 12 सितंबर से 20 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएंगी। जिस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित की गई है उनमें यूजी सेमेस्टर-3 ओल्ड कोर्स शामिल है। छात्र इस परीक्षा के लिए 9 से 16 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और 200 और 500 विलंब शुल्क के साथ छात्र क्रमश: 17 से 19 और 20 से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 26 से 27 सितंबर तक कॉलेज में फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। उपरोक्त संबंध में नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a0gz