
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने पीजी सेमेस्टर-2, बीएड सेमेस्टर-2 और एमए इन संथाल कल्चर स्टडी सेमेस्टर-2 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 18 से 26 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जबकि बीएड सेमेस्टर-2 की परीक्षा 15 से 19 अक्टूबर तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। एमए इन संथाल कल्चर स्टडी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 18 से 25 अक्टूबर तक होगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h1bt