एसकेएमयू ने चार परीक्षाओं का परिणाम किया जारी

02 Aug 2024 _SKMU

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को चार परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इनमें बी.पी.टी. सेमेस्टर-1 (बैकलॉग) परीक्षा 2023, बी.पी.टी. सेमेस्टर-1 परीक्षा 2023 (सत्र 2022-26), बी.एस-सी. एम.एल.टी. प्रथम वर्ष परीक्षा 2023 (सत्र 2022-25), और बी.फार्मा. सेमेस्टर-1 परीक्षा 2023 (सत्र 2022-26) शामिल हैं।

घोषित परिणामों में बी.पी.टी. सेमेस्टर-1 (बैकलॉग) और बी.एस-सी. एम.एल.टी. प्रथम वर्ष परीक्षा में 100% परीक्षार्थी सफल रहे, जबकि बी.पी.टी. सेमेस्टर-1 में 75% और बी.फार्मा. सेमेस्टर-1 परीक्षा में 70.59% परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jbgn