एसकेएमयू से बीएड करने के लिये देना होगा 1लाख 50 हजार, पहले था 88 हजार

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. (डॉ.) विमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की सत्र 2023-25 से विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालय से बी.एड. करने वाले छात्र-छात्राओं को सामान रूप से कुल 1,50,000/- रुपया फी भुगतान करना होगा । विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि यह निर्णय शिक्षकों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, छात्र प्रतिनिधियों से हुए विमर्श के आलोक में इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया की राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के तुलना में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में फ़ीस कम हैं ऐसे में अगर हमारे यहाँ के छात्र-छात्राएं राज्य के किसी अन्य विश्वविद्यालय में नामांकन लेते हैं तो उसे यहाँ के तुलना में अधिक फीस भुगतान करना पड़ता हैं। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आज के बैठक में यह निर्णय लिया गया की सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविधालय का बी.एड. फीस अन्य विश्वविद्यालय के सामान होगा श। बैठक में छात्र अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. संजय कुमार सिन्हा, कुलाशासक डॉ. काशीनाथ झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, बी.एड. समन्वयक डॉ. निरंजन मंडल, विभिन अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य आदि उपस्थित थे ।

पहले 88 हजार में एसकेएमयू से बीएड करते थे छात्र-छात्राएं 

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सरकारी बीएड कॉलेज में नामाकंन लेने पर दो वर्षों के लिय 88 हजार रूपया फी लिया जाता था और अब कुलपति प्रो विमल सिंह के अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है जिसमें 88 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रूपया कर दिया गया है। अब लगभर 62 हजार रूपया अधिक छात्रो ंको देना पडेगा। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m1c0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *