दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के आठ कॉलेजों में चार्सल पोर्टल के माध्यम से स्नातक(यूजी) में एडमिशन के लिये आवेदन का अवसर दिया गया है। छात्र-छात्राएं डिग्री कॉलेज फतेपुर, मॉडल कॉलेज दुमका, मॉडल कॉलेज गोड्डा, मॉडल कॉलेज राजमहल, मॉडल कॉलेज पाकुड़, मॉडल कॉलेज पालोजोरी, महिला कॉलेज साहेबगंज एवं महिला कॉलेज पाकुड़ शामिल में चार्सल पोर्टल के माध्यम से आवेदन करके यूजी में नामाकंन करवा सकते है। इन मॉडल कॉलेज में नामांकन के लिए छात्र 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन चांसलर पोर्टल के माध्यम से कर सकते है।
सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय के जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक कुमार दास ने बताया कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय के महाविद्यालयों में स्नातक में नामांकन के लिए 10 से 31 मई तक चांसलर पोर्टल खोला गया था जिसमें लगभग 46000 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॉलेजों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। पूर्व निर्धारित तिथि में बहुत से छात्र नामांकन फॉर्म नहीं भर पाये थे और पुनः चांसलर पोर्टल खोलने का माँग कर रहे थे। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ जेनेन्द्र यादव ने कहा 22 जून तक सात मॉडल कॉलेजों में यूजी नामांकन के लिए एक बार पुनः चांसलर पोर्टल खोला गया है, वैसे छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन ले सकतें है जिन्होनें पूर्व निर्धारित तिथि ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया हो।
एसकेएमयू से स्नातक करने के लिये चासंलर पोर्टल से 22 जून तक करें आवेदन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sr5o