राष्ट्रीय परामर्श में भारतीय सामुदायिक विकास मॉडल पर चर्चा

Delhi_university

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय मॉडल ऑफ़ कम्युनिटी डेवेलपमेंट’ पर एक राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, कुलगीत और माँ सरस्वती की वंदना से हुई। डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के प्राचार्य ने सभी को संबोधित किया, और कार्यक्रम के संयोजक प्रो. बिष्णु मोहन दाश ने उद्देश्य और रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रो. युगल झा ने भारतीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके योगदान पर चर्चा की, जिससे भारतीय मूल्यों की पहचान होती है। प्रो. नीरा अग्निमित्रा ने सामुदायिक कार्यों में अन्ना हजारे और बाबा आमटे जैसे व्यक्तियों के योगदान को रेखांकित करते हुए इसे सिलेबस का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। प्रो. बलराम पाणि ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामुदायिक कार्यों के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि शंकरानंद बी.आर. ने सहनशीलता को समाज सेवा की मूल भावना बताते हुए सरल उदाहरणों से इसे स्पष्ट किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने की, और कार्यक्रम के समापन पर कुमार सत्यम् ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

दूसरे सत्र में डॉ. प्रमोद कुमार, प्रो. आर. आर. पाटिल, प्रो. जगदीश जाधव, प्रो. नवीन कुमार और प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने सामुदायिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. पामेला सिंगला ने की, और अंत में डॉ. किसलय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समापन सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सिद्धेश्वर शुक्ल और डीयूटीए अध्यक्ष प्रो. ए. के. भागी ने सामुदायिक कार्य के भारतीय मॉडल को संवर्धित करने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में प्रो. बिष्णु मोहन दाश ने सभी उपस्थित लोगों और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापन किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/57c0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *