झारखंड विधानसभा द्वारा आयोजित दूसरे छात्र संसद के लिए सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका से 6 छात्रों के समूह को उनके टीम नेतृत्वकर्ता के साथ विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय प्रो (डॉ ) सोना झरिया मिंज ने रवाना किया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधानसभा द्वारा छात्र संसद का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ यह छात्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसमें दुमका से सुहानी आनंद, पाकुड़ से काकुली कर्माकार, गोड्डा से स्वाति राज, साहिबगंज से ख़ुशी लाल पंडित, देवघर से आकाश लाल तथा जामताड़ा से अल्ताफ अंसारी शामिल हैं। इन सभी प्रतिभागियों का चयन विधानसभा द्वारा प्रतियोगिता आयोजित करके की गई। माननीय कुलपति ने अपने शुभकामना संदेश में सभी छात्र सांसदों के प्रति शुभेच्छा जाहिर की तथा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधित्व को बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया। इन छात्र सांसदों को रवाना करते हुए छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ पूनम हेंब्रम, डॉ यदुवंश यादव तथा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ शंभू कुमार सिंह उपस्थित रहे।