एसडीओ ने ठंड को देखते हुए असहाय, गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

IMG-20221211-WA0022
मधुपुर। अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आशीष अग्रवाल ने शुक्रवार की रात्रि को मधुपुर शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर असहाय, दिव्यांग, रिक्शावाले, जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान उन्हों ने स्टेशन रोड, स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में असहाय एवं जरूरतमंद महिला एवं पुरुष लोगों के बीच कंबल का वितरण किया उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। मौके पर नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत,मनोहर दास समेत नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tlrk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *