जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मना मानवाधिकार दिवस

10 Dec 2024_Dayat

दुमका। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दुमका में स्कूली बच्चों के लिए मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेष आदिवासी मध्य विद्यालय करहरबिल, आदर्श मध्य विद्यालय गांधीनगर, केंद्रीय मध्य विद्यालय दुमका तथा मध्य विद्यालय करहरबिल के वर्ग 7 एवं 8 में पढ़ने वाले 134 बच्चों ने भाग लिया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश डायट संकाय सदस्य प्रियंकर परमेश ने किया। 

उन्होंने विषय प्रवेश कराते हुए बताया कि पहला विश्व मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मनाया गया। संकाय सदस्य मधुश्री कुमारी ने पीपीटी एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से मानव अधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के अधिकार एवं उसकी रक्षा कैसे की जाए इसके विषय में विस्तार पूर्वक बताया। 

संकाय सदस्य किशोर कुमार मंडल द्वारा मानवाधिकार दिवस के इतिहास, मानवाधिकार आयोग के गठन, इसके सदस्य का मनोनयन, सदस्यों के कार्यकाल एवं इसके कार्य के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संकाय सदस्य कृष्णा कुमारी, सुब्रत गोराई, लिपिक संतोष कुमार एवं सनातन टुडू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0oec