दुमका,गोड्डा,साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले से खेतौरी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु पहुँचे बासुकीनाथ

c8880c97-e50d-4794-ac48-09f9b4678084

आज रविवार को बैकुण्ठ चतुर्दशी  के पावन अवसर पर पूर्व विधायक  देवेन्द्र कुमर के अगुवाई में संताल परगना के चार जिलों से आये खेतौरी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा  बासुकीनाथ जी का भव्य सामूहिक  श्रृंगार पूजन किया|श्रृंगारी पूजा के  पुर्व देवेंद्र कुमर (दिलीप  बाबु )सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने भगवान  सत्यनारायण की कथा का श्रवण  किया| ज्ञातव्य हो कि पूर्व रियासत   नोनीहाट हंडवा स्टेट की रानी  सोनावती कुमारी के पूर्वजों द्वारा कार्तिक मास शुक्लपक्ष बैकुण्ठ  चतुर्दशी के दिन खेतौरी समाज का  वार्षिक श्रृंगारी पूजन एवं अन्य कई  धार्मिक अनुष्ठानों को निभाने की  परम्परा का शुभारंभ किया गया थाl  जो आज भी निरंतर जारी है|रविवार  को सम्पन्न श्रृंगारी पूजा एवं विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानो में खेतौरी  समाज के दुमका,गोड्डा,साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से  आये सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन मौक़े  पर बासुकीनाथ मन्दिर में मौजुद थेl विशेष रुप से पूर्व विधायक देवेन्द्र  कुमर,जिप सदस्य सुलोचना देवी, रामगढ़ प्रखण्ड के उप प्रमुख  श्रीकांत राउत,नवगोपाल माल, नवलकिशोर माँझी,मोहन माल  सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौक़े पर  मौजुद थे l

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ubce

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *