पोर्नाेग्राफी मामले में ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

Raj Kundra and silpha setthi

बॉलीवुड में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह 6 बजे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी मामले से जुड़ी जांच के तहत की गई। ईडी की टीम ने सांताक्रूज स्थित घर पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की है।

पोर्नोग्राफी मामले में बढ़ रही जांच

इस मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के सहयोगियों और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान बड़े खुलासे हो सकते हैं। इससे पहले फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने एक अश्लील फिल्म रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनसे पूछताछ में राज कुंद्रा का नाम सामने आया।

विवादों के घेरे में राज कुंद्रा

फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले में अभिनेत्री पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और सागरिका शोना सुमन ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता साबित नहीं हुई थी।

जेल से रिहाई के बाद फिल्मों में वापसी

जेल से रिहा होने के बाद राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी पर आधारित फिल्म ‘यूटी 69’ में बतौर अभिनेता काम किया। यह फिल्म उनके 63 दिनों के जेल के अनुभवों पर आधारित थी।

15 सालों का रिश्ता विवादों के बीच

2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटी समीशा और बेटा विआन। हालांकि, पोर्नोग्राफी मामले ने उनके परिवार को लगातार विवादों में बनाए रखा है।

इस ताजा कार्रवाई के बाद राज कुंद्रा और बॉलीवुड में हलचल मची हुई है। अब देखना होगा कि ईडी की जांच क्या नए राज खोलती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gzwc