पाकुड़। नगर के पेट्रोल पंप स्थित डॉ बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माला पहना कर श्रद्धांजलि दी गई। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन पासवान ने पाकुड़ पेट्रोल पंप स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माला पहना कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा के लिट्टीपाड़ा विधानसभा प्रभारी उदय लखवानी उपस्थित थे। श्री लखवानी ने कहा कि बाबासाहेब संविधान निर्माता के साथ-साथ प्रख्यात विधिवेत्ता, अर्थशास्त्र के ज्ञाता एवं दलितों का उद्धार करने वाले मसीहा थे। बाबा साहेब की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इन्होंने छुआ-छूत,जातिवाद को मिटाने के लिए कई आंदोलन किए। इन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों एवं पिछड़ों को हक दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबासाहेब को 1990 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया l मौके पर कांग्रेस जिला सचिव कृष्णा यादव, चीफइन रोलर सोनू आलम हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेना दीदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप हाजरा, युवा विधानसभा महासचिव राजिकुल आलम, मनिरामपुर पंचायत के उप मुखिया सादीउर रहमान, इनरोलर मोफिज अंसारी, कालू सोरेन, बबलू शेख, सफ़िकुल इस्लाम, मिस्बाहुल हक,मिथुन यादव, देवाशीष यादव, महबूब आलम, शमशुल हक, रतन मंडल आदि मौजूद थे l
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3one