भाजपा नेता शुभम ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात

Subham mandal

 पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से उनके जमशेदपुर स्थित निजी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शुभम मंडल ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और भारतीय जनता पार्टी में पुनः सक्रिय सदस्यता लेने पर बधाई भी दी।

पत्रकारों से बातचीत में शुभम मंडल ने कहा कि खरमास समाप्त हो चुका है, और जल्द ही रघुवर दास देश की राजनीति में प्रवेश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

शुभम मंडल ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस सांसद ने पार्टी में रहते हुए रघुवर दास के खिलाफ भीतरघात किया था, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका पतन निश्चित है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह जल्द ही उस सांसद का नाम सार्वजनिक करेंगे।

इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। रघुवर दास के सक्रिय राजनीति में लौटने की संभावना को लेकर भाजपा समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tyzn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *