मोहुनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर प्रेम-प्रेमिका ने दी जान

देवघर। जसीडीह-दुमका रेल लाइन पर निर्माणाधीन मोहनपुर रेलवे जंक्शन से लगभग 200 फीट दूर एक प्रेमी युगल ने दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल से कटकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार सुबह की है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शवों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसी बीच घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार को होते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन करते हुए मृतक युवक-युवती की पहचान करायी। उपस्थित भीड़ में लड़का-लड़की को जानने वालों ने मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपेडीह गांव निवासी प्रेम यादव के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार व गांव के ही युगल यादव की लगभग 17 वर्षीया पुत्री ललिता कुमारी के रूप में की। मृतकों की पहचान होने के पश्चात थाना प्रभारी ने फोन से संपर्क कर मामले की जानकारी मृतक दीपक कुमार के पिता प्रेम यादव को दी। सूचना मिलते ही परिवार के दर्जनों सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए व उसकी पहचान की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मृतक युवती के परिजनों को दिए जाने के कई घंटे बाद तक परिजन वहां नहीं पहुंचे। अपराह्न करीबन 1ः30 बजे युवती के परिजन सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे व मृतका का शव अंतिम संस्कार के लिए लिया। घटना की जानकारी जसीडीह आरपीएफ को होते ही एसआई उमेश कुमार वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेल पुलिस ने मामले को लेकर पूरी जानकारी प्राप्त की। घटना को लेकर उन्होंने बताया कि घटना पोल संख्या- 16/17 के पास हुई है। जो स्टेशन के बाहर आता है। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद हुए शव के पोस्टमार्टम की जिम्मेवारी मोहनपुर थाना प्रभारी की होने की बात कही। जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दीपक देवघर के सत्संग कॉलेज में प्लस टू में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को अपराह्न तकरीबन 4 बजे दीपक अपने घर गया था। उस दौरान दोनों आपस में बातें कर रहे थे। शादी करने को लेकर भी बातें हो रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन शादी को लेकर तैयार नहीं थे। उसी को लेकर दोनों ने आत्महत्या का निर्णय ले लिया व जसीडीह-दुमका रेल मार्ग मोहनपुर निर्माणाधीन जंक्शन से कुछ दूर आगे ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों के शव तकरीबन 40-50 फिट की दूरी पर पड़े थे। दोनों का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। प्रेमिका का कटा हाथ प्रेमी के पास था सर पूरी तरह कुचल गया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bkpu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *