लायंस विश्व सेवा सप्ताह पर रक्तदान शिविर का आयोजन

लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में लायंस विश्व सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन  ब्लड बैंक  में किया गया। जिसमें क्लब के जन-संपर्क पदाधिकारी लायन रमण कुमार वर्मा के अलावे  कई लोगो ने रक्तदान किया। क्लब के अध्यक्ष लायन पवन केशरी ने कहा कि रक्तदान सभी स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए 18 साल से 65 साल के लोग रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती हैं। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो होती ही हैं साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है एवं रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है रक्तदान करने से खून का थक्का नहीं जमता हैं इस वजह से खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता हैं।  क्लब के सचिव लायन मनोज कुमार घोष ने कहा रक्त का मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्व है सड़क दुर्घटना, महिलाओं की समस्या या गंभीर बीमारी मैं खून की जरूरत को पूरा करने के लिए एवं लोगों के बीच लायंस विश्व सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है।   मौके पे  क्लब के अध्यक्ष लायन पवन केशरी, लायन रमण कुमार वर्मा, लायन मनोज कुमार घोष, लायन अमिता रक्षित, अनुपमा वर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कुणाल पाण्डेय  ब्लड बैंक के प्रकाश दे, रामप्रसाद पंडित एवं अन्य मेडिकल कर्मी  के अलावे क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।       

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bb8b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *