दिल्ली। दो सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हास्टएप और फेसबुक का सर्वर उाउन कई घंटो तक डाउन रहा। पहले तो लोगों को लग रहा था उनके फोन में समस्या है लेकिन बाद में पता चला कि सभी के मोबाइल में यह समस्या हो रही थी। लोगों को समझ में ही नहीं आया कि वॉट्सऐप पर कुछ भी शेयर क्यों नहीं हो रहा है। जब कुछ देर तक व्हास्पएप खामोश रहा तब समझ में आया कि इसमें समस्या है। मैसेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर न कोई मैसेज आ रहा था, न कुछ भी जा रहा था।
दोपहर 12ः45 से 2ः15 तक भारत सहित अन्य देशों में सर्वर ठप
दोपहर 12.45 बजे से वॉट्सऐप का सर्वर ठप हो गया। भारत ही नहीं, मिडिल ईस्ट, यूरोप और दक्षिण एशिया के कई देशों में व्हास्टएप की सेवाएं बाधित हुईं। लोगों ने ट्वीटर पर अपनी समस्याएं पोस्ट करके बताया और देखते ही देखते कनेक्टिंग व्हास्टएप ट्विटर पर टैªंड हो गया। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक तरफ लोग परेशानी शेयर कर रहे थे तो मजे लेने ने मजाक बनाकर आंनद लेना शुरू कर दिया। व्हास्टएप सर्वर में गड़बड़ी को लेकर प्रवक्ता का बयान आ गया। करीब डेढ़ घंटे तक यही स्थिति बनी रही और दोपहर 2.15 बजे के बाद वॉट्सऐप पर मैसेज आने-जाने फिर से शुरू हो गए।
कपंनी ने कहा कि सर्विस बहाल करने का प्रयास जारी
इससे पहले वॉट्सऐप की कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया और कहा कि ग्राहकों के परेशानियों से वाकिफ हैं। कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है और हम जल्द से जल्द सबके लिए व्हास्पएप की सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि अगले 1-2 घंटे में सर्वर ठीक हो सकता है।
इस दौरान लोग मोबाइल से मैसेज नहीं भेज पा रहे थे फोटो और विडियो तो दूर टेक्ट्स मैसेज भी नहीं जा रहा था। भारत में व्हास्सएप के करोड़ों उपभोक्ता परेशान हो गया था। लोग मीम्स में कह रहे थे सूर्य ग्रहण पर प्रभाव है कि व्हास्टएप का सर्वर डाउन हो गया। दीपावली के दूसरे दिन ही ऐसी समस्या होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
