शिकारीपाड़ा कॉलेज के प्रोपेक्टस का वीसी ने किया विमोचन

Pro VC Skmu Vimal

दुमका। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में पुस्तक विमोचन समारोह में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो डॉ विमल प्रसाद सिंह, कुलसचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा, शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के पूर्व सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हुए। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के प्रोपेक्टस का विमोचन  कुलपति ने किया। प्रोस्पेक्टर्स विमोचन कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय के आंतरिक स्रोतों से नव निर्माण भवन के सम्मुख अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। स्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रकाशित प्रोस्पेक्टस के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी।  प्राचार्य ने  विधायक सह सचिव नलिन सोरेन के द्वारा विधायक निधि से चारदीवारी निर्माण हेतु 14 लाख का फंड दिए जाने पर धन्यवाद दिया। मंच संचालन नीतू कुमारी एंव धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक सपन कुमार दान, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार मल्लिक तथा सहायक श्री धर्मवीर सिंह के अतुलनीय योगदान की सराहना की । 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jqim

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *