अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार का लैगिक समानता के लिये डिजिटऑल अभियान

दुमका। नई दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय 7 से 12 मार्च, 2023 तक सप्ताह भर चलने वाले समारोह के साथ अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इस वर्ष के उत्सव का विषय “डिजिटऑलः लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी“ है। समारोह की शुरुआत आज “समत्वं योग उच्यतेः फोटोग्राफी की कला का उत्सव“ शीर्षक से एक प्रदर्शनी के साथ हुई इसमें 60 से अधिक समकालीन महिला फोटोग्राफरों की कलात्मक यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।

f1

संग्रहालय के संग्रह से प्रेरित महिला कलाकारों के लिए एक सामूहिक चित्रकला कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। संग्रहालय बच्चों के लिए एक विशेष पुस्तक के लोकार्पण के साथ-साथ फिल्म का प्रदर्शन, व्याख्यान और क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू का एक आनंददायक सप्ताह भी आयोजित करेगा।

f2

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में पहले से ही आधुनिक और समकालीन कला के क्षेत्र में प्रमुख भारतीय महिलाओं के कार्यों का एक संग्रह है जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संग्रहालय को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से कुशल महिलाओं को अपनी कलात्मकता दिखाने के साथ ही फोटोग्राफिक प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने पर गर्व है। 

f3
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/t6eo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *