आइआरबी जवान की मौत खुद के राइफल की गोली लगने से हुई

बोकारो। झारखंड की उपराजधानी दुमका के सेक्टर 12 में स्थित जैफ केम्पस में आईआर बी जवान की मौत खुद राइफल की गोली से हो गयी। जवान की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह ड्यूटी में जाने के पहले हथियार चेक कर रहा था। घटना के बाद आनन फानन में घायल जवान को बोकारो जेनरल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सको में चिकित्सीय जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक साहबगंज का रहनेवाला है। आईआरबी के ट्रेनी जवान को दुर्गापूजा को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। आई आर बी के अन्य जवानों ने बताया कि खुद के राइफल से गोली लगने से उसकी मौत हुई और वरीय पदाधिकारी इस मामले में जांच कर रहे है। इस मामले में बोकारो पुलिस प्रशासन जांच में जुट गयी है आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है  इसको लेकर सवाल उठ रहे है। यह कहीं आत्महत्या या हत्या तो नहीं है। फिलहाल पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gnxg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *