छठ घाट की व्यवस्था का विधायक बसंत ने किया निरीक्षण

20 Dumka Basant Soran

दुमका। महापर्व छठ को लेकर झारखंड की उपराजधानी दुमका में तैयारियां चल रही है। दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने खुंटा बांध, सिदो कान्हु चौक स्थित बड़ा बांध तालाब को निरीक्षण किया। विधायक बंसत के साथ छठ घाट निरीक्षण में दुमका के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला भी उपस्थित थे। विधायक ने जिला प्रशासन को छठ घाट के तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। शहर के खुंटा बांध, पौखरा चौक, दुधानी और रसिकपुर स्थित बड़ा बांध में छठ पर श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ होती है। इस दौरान दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला स्वयं तालाब मे ंसफाई कार्य करते हुए नजर आए। इसके पूर्व छठ घाट कमेटी के अध्यक्ष और सचिव के साथ उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और एसपी अंबर लाकड़ा ने समाहरणलय सभागार में बैठक किया। दोनों पदाधिकारियों ने व्यवस्था और सुरक्षा पर कमेटी सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया और सुझाव मांगे। आस्था का पर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है ऐसे विशेष तैयारी भी आवश्यक है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cru9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *