जामा विधानसभा चुनाव 2024: निर्दलीय प्रत्याशी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने झामुमो और बीजेपी को दी चुनौती

जामा विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार रामकृष्ण हेम्ब्रम की सक्रियता बढ़ती जा रही है। हेम्ब्रम ने सोमवार को जामा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज करते हुए नाचनगाड़िया पंचायत के पहाड़कोल गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बांसुरी चुनाव चिह्न पर वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

रामकृष्ण हेम्ब्रम ने दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए झामुमो और बीजेपी को चुनौती दी और दावा किया कि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9lxo