शादी शुदा प्रेमी ने प्रेमिका पर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले किया
दुमका। जिले में फिर एक बार पैट्रोल कांड दोहराया गया है इस बार जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी की पंचायत से पेट्रोल कांड सामने आया जानकारी के अनुसार पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग के बाद राजेश राउत नामक प्रेमी ने अपने प्रेमिका मारुति कुमारी को बीती रात के 12 बजे पेट्रोल डालकर जला दिया लड़की को बचाने के दौरान मौसा और नानी भी इस आग में झुलस गए हैं बताया जा रहा है कि लड़की भालकी पंचायत के भरतपुर गांव मैं अपने मामा के घर रहती थी वह लड़का रामगढ़ थाना क्षेत्र के बलिया गांव का रहने वाला है दोनों के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बीच 1 साल पूर्व लड़के की शादी हो गई अब दोनों के प्रेम में दरार आ चुका था जबकि लड़का अभी भी लड़की के पीछे पड़ा हुआ था बीती रात को लड़की नोनीहाट से मेला देख कर मामा घर पहुंची और खाना खा कर सो गई। इसी दौरान आरोपी राजेश रावत भरतपुर गांव पहुंचा और लड़की को बाहर बुलाया। लड़की पर आरोपी शादी करने का दबाव बनाने लगा लेकिन लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपी ने युक्ति पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़िता को दुमका के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये किया रेफर, आरोपी गिरफ्तार
दुमका जिले के जरुमंडी थाना क्षेत्र के भालकी पंचायत में हुए पेट्रोल कांड में दुमका पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में अंजाम दिये गये इस घटना के बाद दुमका जिले में सनसनी फैल गयी है पीड़िता के इलाज के लिये जिला प्रशासन ने एक लाख रूपया तत्काल दिया है। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये दुमका से रेफर कर दिया गया है।
