दशरथ महतो/दुमका झारखंड की उपराजधानी दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र से पेट्रोल कांड 3 की घटना सामने आया है इस घटना बीती रात घर पर सोई दो महिलाओं को आरोपी ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। इस घटना में परिजनों स्टीफन किस्कू ने बताया कि उसकी साली और सास को असम से आये एक पुरूष ने बीती राम पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।
जैसे ही इस घटना का पता चला गांव में हंगामा मच गया। आनन फानन में दोनों महिलाओं को अस्पताल इलाज के लाया गया हैं फिलहाल दुमका के सदर अस्पताल में दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है।
कैसे हुई घटना
परिजनों स्टीफन किस्कू ने बताया कि उसकी साली मोरिया हेम्ब्रम और उसकी सास बड़की मुर्मू मसलिया थाना क्षेत्र सीतासाल गांव में बीती रात सोई हुई थी। रात के लगभग 11 बजे आरोपी ने अचानक पेट्रोल डालकर उन दोनों को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद परिजनों ने स्टीफन को इसकी सूचना दी।
आरोपी से क्या है रिश्ता
असम के कोसाईंगांव के निवासी सुनीराम किस्कू और दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव की मोरिया हेम्ब्रम काम के दौरान झारखंड के बाहर मिले थें उसके बाद मोरिया सुनीराम के साथ रही थी। कुछ विवाद के कारण मोरिया घर आ गयी है और सुनीराम असम से दुमका मोरिया को ले जाने आया था। इसी दौरान उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
दोनों के बीच रहा है प्रेम का रिश्ता
आरोपी सुनीराम किस्कूल ओर दुमका के मसलिया के मोरिया के बीच लगभग दो-तीन वर्षों से पहचान है दोनों साथ रहे है इसी दौरान मोरिया को पता चला कि उसका प्रेमी सुनीराम पहले से शादी शुदा है और उससे झूठ बोल रहा है इस कारण वह सुनीराम का ेछोड़कर दुमका अपने मां बड़की के पास आ गयी थी।
गांव में हुई थी दोनों के बीच के विवाद की पंचायती
मोरिया के गांव में सुनीराम पहुंचा था वह उसके साथ जाने को तैयार नहीं इसलिए आरोपी ने गांव में शिकायत की थी उसके बाद पंचायती हुई जिसमें मोरिया ने सुनीराम के साथ जाने से इंकार कर दिया और उसके बाद राम में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
आरेापी को पीड़िता की बहन ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
आरोपी सुनीराम घटना को अंजाम देकर मसानजोर से बस पकड़कर असम भागने के फिराक में इसी दौरान मोरिया की बहन दुमका आ रही थी। इसी दौरान मसानजोर में आरोपी को पीड़िता मोरिया के बहन ने पकड़ा और मसानजोर पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस छानबीन में जुटी
दुमका पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है मजिस्टेªट के माध्यम से बयान लिया है साथ ही दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्तपाल के बर्न वार्ड में पहुंचकर पीड़िता कि बारे में जानकारी प्राप्त की है। फिलहाल इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।