गाँधी जयंती के अवसर पर झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, रवि यादव सहित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर विजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने सत्य, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी इसीलिए उन्हें अहिंसा का पुजारी कहा जाता हैं। गाँधी ने कहा था कि व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी हैं, वह जो सोचता हैं वही बन जाता हैं। हमें भी सभ्य और सुसंस्कृत समाज के निर्माण के लिए अहिंसा के प्रति संकल्पित होना हैं। हम सब मिलकर एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज का निर्माण कर सकें। इस मौके पर झामुमो के विजय मल्लाह, सुमंत यादव, साकेत कुमार गुप्ता, पराक्रम शर्मा, मधु अली खान, आरिफ, कुणाल राज, महबूब सरकार, सलीम जाफर, रंजीत साह, मोकिम, अनमोल राम, निप्पू अंसारी, राजेश चौरसिया, राज, चांद समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी को दी श्रद्धाजंलि
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a6n9