झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मिलन समारोह संपन्न

दुमका। बारापलासी स्वास्थ्य केन्द्र दुमका के सभागार में आयोजित झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ दुमका के स्वागत-सह-मिलन समारोह का कार्यक्रम, अध्यक्ष कुन्दन कुमार झा एवं प्राण मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कर्मचारी नेता नीरज कुमार घोष के नेतृत्व में कई विभागों के कर्मियों ने एक साथ एक महासंघ की अवधारणा को सफल बनाते हुए साथी राजीव नयन तिवारी जिला सचिव-सह-राज्य सचिव झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में मिलजुल कर कार्य करने और महासंघ को एक जुट होकर और अधिक मजबूत करने पर बल दिया एवं अपनी स्वीकृति प्रदान की। स्वागत-सह-मिलन समारोह को संबोधित करते हुए साथी नीरज कुमार घोष ने कहा कि ऐतिहासिक दिवस है। इस शुभ घङी के लिए हमारे साथियों ने महिनों पूर्व से ही आपसी बातचीत कर मन बनाया था कि हमें कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए महासंघ के जिला सचिव राजीव नयन तिवारी के साथ मिलकर कार्य करना है। अध्यक्ष कुन्दन कुमार झा ने कहा कि झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ दुमका के पदाधिकारी/सदस्य सभी अब राजीव नयन तिवारी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। एकल महासंघ समय की माँग है। कर्मचारी के शोषण/दोहन और अफसरशाही के लिए एकता की डोर में बंध कर कार्य करने की आवश्यकता है। 

13_Nov_karmchari 2

आपसी निज स्वार्थ में बँटता चला गया महासंघ 

महासंघ के जिला सचिव-सह राज्य सचिव साथी राजीव नयन तिवारी ने कहा कि आप सबों ने इस ऐतिहासिक दिवस पर एक होकर आपस में मिलजुल कर कार्य करने का जो निर्णय लिया है। हम आप सभी क्रांतिकारी साथियों का महासंघ की ओर से सादर स्वागत करते हैं। एक समय था जब एक ही महासंघ हुआ करता था। आपसी निज स्वार्थ में बँटता चला गया। फलतः संघ/ महासंघ एंव कर्मचारियों को अत्यधिक क्षति हुई है। आज वह समय आ गया है कि हम सब चट्टानी एकजुटता एकता का परिचय देते हुए मिलजुलकर कार्य करें। आप के विश्वास का सदैव महासंघ में सम्मान होगा। राज्य महासंघ के मुख्य संरक्षक तारणी प्रसाद कामत ने अपार हर्ष जताते हुए राजीव नयन तिवारी एवं नीरज कुमार घोष के प्रयासों की प्रशसा की और बधाइयाँ दी। उन्होंने ने कहा कि दुमका के महासंघ ने जो क्रान्तिकारी कदम बढाया है, यह भविष्य में राज्य का संघीय स्तर पर दिशा और दशा बदलने में सहायक सिद्ध होगा।

13_Nov_karmchari

महासंघ के मिलन समारोह में शामिल हुए ये लोग 

महासंघ के समारोह को साथी माधव कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार सिंह, ललन चौवे, राजेश कुमार सहाय, तपन कुमार ठाकुर, कैलाश साह,  बामदेव गोरांय, राज कुमार, मन मोहन, दिनेश पाण्डेय, अजितेश राय, मनोज झा, शैलेन्द्र कुमार, पंकज सिंह, जितेन्द्र सिंह, सेराजुल हसन, गोपाल सिंह, रामविलास यादव, संतोष दे, वीरेन्द्र राय, मनोज कुमार, अनिल मुर्मू, गोविन्द सिंह, राजेन्द्र यादव इत्यादि ने सम्बोधित किया। अध्यक्ष प्राण मोहन मुर्मू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7mgx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *