नयी दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना बुधवार सुबह की है। पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि मुख्य आरोपी सचिन और युवती में दोस्ती थी। कुछ दिनों पहले किसी बात पर युवती ने सचिन से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद सचिन उसे बात करने के लिए परेशान करने लगा। इस पर भी युवती नहीं मानी तो सचिन ने अपने दोस्तों हर्षित और वीरेंद्र सिंह के साथ मिलकर छात्रा पर तेजाब हमला करने की योजना बना ली। तेजाब फेंकने के लिए सचिन और हर्षित गए जबकि वीरेंद्र का काम पुलिस को गुमराह करने का था। इसके लिए उसे सचिन के कपड़े पहनकर उसकी बाइक से किसी सार्वजनिक स्थान पर मौजूद रहना था जिससे किसी को सचिन पर शक ना हो। पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो आरोपियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया।
हमले के लिए ऑनलाइन खरीदा गया था तेजाब
दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका तेजाब हमले के माम
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xtmd