दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क दुर्घटना ने एक साथ तीन परिवार को तबाह कर दिया। 4 जनवरी 2024 की शाम के लगभग 6 बजे के आस पास एक यात्रियों से भरी ऑटो को धान लदे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी जिसमें 4 लोगों ने मौके पर जान गंवा दिया था जिसमें दुमका नगर थाना क्षेत्र निवासी संजय साह, उनकी पत्नी पूनम और उनकी बेटी मुस्कान शामिल है वही शहर के बगानपाड़ा निवासी ऑटो चालक सुमित नाग उर्फ बिट्टू की भी जान चली गयी।
इस दुर्घटना में संजय साह के पुत्र रौशन का दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि उनकी साली सरिता देवी, बेटी लवली और नैंसी कुमारी भी घायल है घायलों को बेहतर इलाज के लिये रेफर किया गया है सूचना के अनुसार धनबाद में शेष घायलों को इलाज चल रहा है।
दुमका के कड़हरबिल और नोनीहाट के दो बहनों का परिवार एक साथ शनिवार को बगानपाड़ा निवासी सुमित नाग के ऑटो से मसानजोर घुमने गये थे मसानजोर से वापस लौटने के दौरान दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर के पास निर्माणधीन पेट्रोल पंप के सामने एक धान लदे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारा जिसके बाद चार ने जिदंगी गंवा तो चार लोग जिदंगी जंग लड़ रहे है।
आनन फानन में सूचना के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को लेकर दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। घायलों अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों और आस पास लोगों ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पुलिस ने घायलों की जिदंगी बचाने के प्रयास किया। दुर्घटना में शामिल वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।