दो से सात नवंबर तक शोधार्थियों को नामाकंन कराने का समय

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय 2022 के शोधार्थियों के लिये सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के शोध विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022 में पास होने वाले शोधार्थियों को नामाकंन कराने का समय दिया गया है। शोधार्थियों को विश्वविद्यालय के इस नोटिस में निर्देश दिया गया है कि 2 नंवबर से 7 नवंबर के बीच नामाकंन करा ले। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा के पेट, जेआरएफ, स्लेट उŸाीर्ण छात्र-छात्राओं को सात नवंबर तक ऑनलाइन नामाकंन शुल्क जमा करना होगा। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित स्टैंट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ऑनलाइन पैंसा जमा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि 9350 रूपया भारतीय निवासियों को जमा करना होगा। वहीं दूसरे देश के शोधार्थी जो सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में शोध के नामाकंन कराएंगे उन्हें 9850 रूपया नामाकंन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। पेट 2022 में पास होने वाले छात्र 7 नवंबर तक ऑनलाइन नामाकंन शुल्क जमा कके नामाकंन करा ले। पहली बार सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध को लेकर इतनी तत्परता दिखायी है जिसकी प्रशंसा भी हो रही है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/flzo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *