देवघर। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पदों की विशेष सफाई में आम जनों की सहभागिता को लेकर बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त के मार्गदर्शन के आलोक में सफाई व कचरा उठाओ कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि हवाई अड्डा से कुंडा मोड़ होते हुए परिसदन तक, परिसदन से बरमसिया तक, बरमसिया चौक से पंडित शिवराम झा चौक होते हुए बाबा मंदिर उत्तरी गेट तक, सत्संग चौक से बैजनाथपुर चौक तक, झरना चौक से टावर चौक तक, टावर चौक से पटेल चौक भारती होटल सरदार पंडा लेन होते हुए बाबा मंदिर वीआईपी गेट तक, हिंदी विद्यापीठ से सीता होटल होते हुए शिवगंगा तक, डीडीसी आवास से पुलिस केंद्र तक कालीबाड़ी चौक से वन विभाग कार्यालय तक, सत्संग चौक से डाबरग्राम होते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन तक विशेष सफाई व कचरा उठाव करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, सुधांशु शेखर, मृणाल कुमार, मनीषा प्रियंका टोप्पो, राकेश अनुज किस्पोट्टा, डीएमएफटी पीएमयू डीसी सेल के उषा किरण, देवांजलि मंडल, किरण शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x1vy